बजरंग बिहारी तिवारी

Change your cover photo
Upload
जन्म: मार्च, 1977, नियावाँ, गोंडा (जिला), पूर्वी उत्तर प्रदेश। शिक्षा: एम.ए., एम.फिल., पीएच.डी.। 'हिंसा की जाति', 'दलित कविता : प्रश्न और परिप्रेक्ष्य', 'केरल में सामाजिक आन्दोलन और दलित साहित्य', 'दलित साहित्य : एक अन्तर्यात्रा' सहित कई पुस्तकों का प्रकाशन। 'विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आलेख और समीक्षाएं प्रकाशित। दिल्ली से प्रकाशित 'कथादेश' पत्रिका में वर्ष 2004 से 'दलित प्रश्न' शीर्षक स्तम्भ लेखन। कई आलोचनात्मक लेखों का 'विभिन्न भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित।  पुरस्कार व सम्मान:  ‘डॉ. शिव कुमार मिश्र स्मृति आलोचना सम्मान–2016’, ‘जे.सी. जोशी स्मृति शब्द साधक आलोचना सम्मान–2017’,‘महाकवि भवभूति अलंकरण–2018’, ‘ओम प्रकाश चतुर्वेदी ‘पराग’ पुरस्कार 2019-20’, ‘किस्सा कोताह कथेतर साहित्य पुरस्कार–2020’ , ‘डॉ. रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान– 2020’, 'स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र नंदवाना सम्मान-2021', साहित्य श्री' सम्मान- 2022 और 'सत्राची सम्मान - 2024'। 'व्यक्ति सत्ता, समुदाय और दलित कथा साहित्य' पुस्तक शीघ्र प्रकाश्य ।

सम्प्रति: प्रोफेसर, हिंदी विभाग, देशबंधु कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय),  दिल्ली।

सम्पर्क: bajrangbihari@gmail.com
This user account status is Approved

This user has not added any information to their profile yet.

Back to top button