संवेद पत्रिका

 

पत्रिका परिचय

एक अनियतकालीन पत्रिका के रूप में ‘संवेद’ का  प्रकाशन जुलाई 1991  में जमालपुर (बिहार) से  प्रारम्भ हुआ। 2007 से इसका मासिक प्रकाशन (दिल्ली से) होने लगा। पत्रिका में साहित्य की विभिन्न विधाओं की रचनाओं के साथ ही साहित्य, कला, इतिहास, राजनीति शास्त्र से जुड़े शोध आलेख, लेख, साक्षात्कार इत्यादि भी प्रकाशित किए जाते हैं।

अब तक प्रकाशित 125 अंकों में  इसके कई विशेषांक बहुचर्चित रहे। सिनेमा, उपन्यास, कहानी, कविता, नाटक और रंगमंच के अलावा  विभिन्न साहित्यकारों (निर्मल वर्मा, मनोहर श्याम जोशी,मैनेजर पाण्डेय, उदय प्रकाश,अरुण कमल, फणीश्वर नाथ रेणु, अनामिका आदि)  पर केन्द्रित विशेषांक की अत्याधिक प्रशंसा हुई।

लेखकों और पाठकों के सहयोग से यह हिन्दी की महत्त्वपूर्ण पत्रिका बनी रही। पिछले तीन  दशकों में इसने न सिर्फ सैकड़ों प्रतिभाशाली लेखकों, रचनाकारों को प्रकाश में लाने का काम किया बल्कि देश भर में विशिष्ट पाठक वर्ग की निर्मिति भी की। यूजीसी के केयर लिस्ट में भी ‘संवेद’ बहुत दिनों तक (2017-2018) शामिल रही।

‘संवेद’ से जुड़े शिक्षक और शोधार्थी लेखकों की अकादमिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए  इसे  अब पीयर रिव्यूड पत्रिका का स्वरूप दिया जा रहा है।  

पत्रिका में अब  रचनाओं के अलावा अकादमिक क्षेत्र में शोध की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शोध आलेख भी प्रकाशित किए जाएँगे। शोध आलेखों का चयन विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा विषय की नवीनता, मौलिकता, तथ्य, प्रस्तुतिकरण, प्रासंगिकता  इत्यादि के आधार पर होगा।

शोध आलेख संबंधी नियम

यह पत्रिका बहुविषयी है। प्रकाशन हेतु भेजा जा रहा शोध लेख किसी भी विषय पर हो सकता है।
लेख यूनिकोड/मंगल फांट में ही टंकित हो।
लेख मौलिक, अप्रकाशित और अप्रसारित होना चाहिए l
लेख में वर्णित विचार, स्थापना, सन्दर्भ-स्रोत, मौलिकता की जिम्मेदारी पूर्णतः लेखक की होगी।
शोध आलेख में विषय की नवीनता, मौलिकता, प्रस्तुतिकरण, विश्लेषण, तथ्य, स्रोत, सन्दर्भ आदि के आधार पर विशेषज्ञ-सहमति मिलने के बाद ही लेख को प्रकाशित किया जाएगा l

शोध आलेख का प्रारूप

1) शोध आलेख का शीर्षक
2) लेखक का परिचय (नाम, पद, संस्थान का नाम, ई-मेल, मोबाईल नंबर, प्रकाशित कार्यों का उल्लेख आदि)
3) शोध-सारांश (150-200 शब्दों में)
4) बीज शब्द या संकेत शब्द (शोध आलेख के प्रमुख पारिभाषिक शब्द (5-7)
5) प्रस्तावना
6) सम्पूर्ण लेख
7) निष्कर्ष
8) सन्दर्भ सूची: (API Format) लेखक का नाम, प्रकाशन वर्ष, पुस्तक का नाम, प्रकाशक का नाम व स्थान, संस्करण)

.

Back to top button