लेख

‘दास-प्रथा’ और आस्कर पुरस्कार

 

  • रामजी तिवारी

 

 

जब भी आस्कर पुरस्कारों की घोषणा की जाती है, अगले दिन भारत सहित, दुनिया भर के अखबार और टी.वी. चैनल इस समाचार को गाते मिलते हैं | जिस फिल्म 12 इयर्स ए स्लेव” को इस वर्ष का आस्कर पुरस्कार दिया गया, उसने दुनिया की प्रत्येक सी.डी. लाइब्रेरी में वर्षों तक के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है | आस्कर पुरस्कारों का ठप्पा लगना इस बात के लिए काफी माना जाता है कि वैश्विक स्तर पर इस फिल्म की मांग भविष्य में भी हमेशा बनी रहेगी | जीतने वाली फिल्मों के अलावा यह बात आस्कर के लिए नामांकित फिल्मों पर भी लागू होती है | अगली बार जब आप सी.डी. लाइब्रेरी में जायेंगे, तो आपको वह दुकानदार उस सी.डी. रैपर के ऊपर लिखा आस्कर नामांकन का सन्देश अवश्य दिखायेगा और आप उसे देखना भी चाहेंगे | वर्ष 2008 में इस पुरस्कार को जीतने वाली फिल्म स्लमडाग करोड़पतिऔर उसमे सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार जीतने वाले ए.आर.रहमान के प्रति हमारा दृष्टिकोण इस बात की पुष्टि करता है | आज इस बात पर कम ही बहस होती है, कि जय होन तो गुलजार का सर्वश्रेष्ठ गीत है और न ही उसमे दिया गया संगीत ए.आर.रहमान की क्षमता की बुलंदी है | रही बात फिल्म की तो उसे भी सिर्फ इसीलिए आलोचनात्मक तरीके से विश्लेषित नहीं किया जाता क्योकि उसने आस्कर पुरस्कार जीता है | अन्यथा आप तो यह जानते ही हैं कि वह फिल्म समाज और जीवन के सामान्य धारा की कहानी नहीं कहती, वरन अपवाद के विजय की दास्तान को महिमामंडित करती है, जिसे पूंजीवादी दौर ने आमसामान्य लोगों के गिरते पस्त मनोबल को बचाने के लिए एक स्वप्न के रूप में गढ़ा है | वर्तमान व्यवस्था इस भय से कांपती रहती है कि आमसामान्य जन के मन में इस व्यवस्था के प्रति जो आक्रोश और गुस्सा उत्पन्न हुआ है, वह कहीं फूट ना जाये | इसीलिए वह हमें स्वप्न के इस छलावे में रखना जरुरी समझती है कि तुम भी सिंहासन की उस स्वप्निल कतार में  पहुँच सकते हो, बशर्ते कि भाग्य तुम्हारा भी साथ दे |
पूरी दुनिया में आस्कर पुरस्कारों के प्रति मोह और भ्रम पाया जाता है, जबकि हकीकत यह है कि ये पुरस्कार अमेरीकी फिल्म इंडस्ट्री हालीवुडके पुरस्कार  हैं, जिसे एकेडमी आफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एण्ड साइंसेजद्वारा प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है | इनका आरम्भ 1929 में किया गया था और इस वर्ष १२ इयर्स ए स्लेव फिल्म को प्रदान किया जाने वाला यह 86वां  आस्कर पुरस्कार है | इसमें नामांकन के लिये यह आवश्यक है कि वह फिल्म लॉसएंजलिस के कैलीफ़ोर्निया शहर में उस वर्ष जनवरी से दिसंबर के मध्य रिलीज हो | मोशन पिक्चर्स अकादमी के सदस्य ही इसकी चयन समिति के सदस्य होते हैं, जिनकी संख्या तो घोषित नहीं है लेकिन अनुमानतः यह 6000 के आसपास है | अभी तक 86वर्षों के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली सिर्फ आठ ही फिल्मे ऐसी हैं, जो हालीवुड से बाहर बनी हैं और आश्चर्यजनक तरीके से बाहर के इस देश का नाम ब्रिटेन ही है  | ये पुरस्कार कुल 24 श्रेणियों में प्रदान किये जाते हैं, जिसमे एक श्रेणी विदेशी फिल्मों की भी है | विदेशी भाषा के लिए अलग से रखी गई इसी श्रेणी की वजह से दुनिया भर में यह भ्रम गाढ़ा हो जाता है कि इन पुरस्कारों की व्याप्ति वैश्विक है |
1929 में आरम्भ इन पुरस्कारों को परखने का एक तरीका यह भी हो सकता है कि उसके बाद की दुनिया की हलचलों और परिवर्तनों की झलक इन फिल्मो में कितनी मिलती है | इनमे उन घटनाओ की ओर विशेष नजर होनी चाहिए, जिनमे अमेरिका मुख्य भागीदार रहा है | वैश्विक पहचान और स्वीकृति के आधार पर जब हम इसकी पड़ताल करते हैं कि इनके 86 वर्षों के इतिहास में हमारे समय और समाज की कोई तस्वीर बनती भी है या नहीं, तो हमें निराशा ही हाथ लगती है | इनके आधार पार दुनिया की क्या, अमेरिका की उन भागीदारियों की झलक भी हमें नहीं मिलती है, जिसमें वह मुल्क मुख्य किरदार की भूमिका में रहा है | इन्हें परखने का दूसरा तरीका यह भी हो सकता है कि इन पुरस्कृत फिल्मों में अमेरिकी समाज की कितनी झलक मिलती है | विशेषकर उस अमेरिकी समाज की, जिसमें उससे यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने भीतर झाँकने की कोशिश करे | और जब अमेरिकी समाज से उसके अपने भीतर झाँकने की अपेक्षा की जाती है, तो हमें उस मुल्क में सदियों तक चली ‘दास-प्रथा’ की याद आती है | वह दास-प्रथा, जिसने लाखों-करोड़ों लोगों को कई सदियों तक मनुष्यता से वंचित रखा था |
आपको यह जानकार आश्चर्य होगा, कि अपने 86 सालों के इतिहास में आस्करअकादमी ने पहली बार किसी ऐसी फिल्म को पुरस्कृत किया है, जो अमेरिकी इतिहास के उन काले पन्नों को पढने की कोशिश करती है, जिनमें सदियों लंबा नरसंहार दर्ज है | हालाकि यह स्वाभाविक रूप से होना चाहिए था कि दुनिया के इतिहास को खंगालने की कोशिश करने वाली हालीवुड की फिल्मइंडस्ट्री अपने इतिहास के भीतर झांकने और उसे पढने की कोशिश करने वाली फिल्मों को भी पुरस्कृत करती रहती | लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका | और ऐसा ही क्यों, अकादमी ने तो उन प्रत्येक विषयों पर बनने वाली फिल्मों को कूड़ेदान के हवाले ही किया है, जिसमें अमेरिकी मानसिकता के द्वंद्व को जांचने की कोशिश की गयी थी | हालीवुड में वियतनाम युद्ध पर बनी फ़िल्में इस बात की क्लासिक उदाहरण है कि आस्करअकादमी की मानसिकता क्या है | मतलब अकादमी के इतिहास को देखते हुए इस बात का जश्न मनाया जा सकता है, कि उसने इस बार दासप्रथापर आधारित फिल्म ‘12 इयर्स ए स्लेवको सर्वश्रेष्ठ फिल्मका पुरस्कार दिया है | यह जानते हुए कि इस पुरस्कार की ज्यूरी में लगभग 94 प्रतिशत श्वेतलोगों का कब्ज़ा है, इसका महत्व और भी बढ़ जाता है |
हम सब जानते हैं कि अमेरिका में सदियों चली दासप्रथा में लाखों लोगों के साथ किस अमानवीय तरीके का व्यवहार किया गया | 17 वीं शताब्दी से आरम्भ होकर 19 वीं शताब्दी तक चलने वाली इस नरसंहारक प्रथा में अफ्रीका से लाये गए लोगों की संख्या एक समय तो लगभग पचास लाख तक पहुँच गयी थी | आंकड़े बताते हैं कि 1865 में जिस समय इस दासप्रथा का अंत किया गया, उस समय अमेरिका की पूरी आबादी लगभग चार करोड़ थी | और उस चार करोड़ में अश्वेत लोगों की संख्या लगभग पचास लाख के आसपास थी | हमें यह जानकर आश्चर्य होता है कि उन पचास लाख अश्वेतों में केवल तीन लाख ही ऐसे सौभाग्यशाली थे, जो दासतासे बाहर स्वतंत्र नागरिक का जीवन जीते थे | मतलब कुल अश्वेत आबादी की लगभग 90 प्रतिशत जनसँख्या दासताके अधीन थी | और उन पर ढाये गए जुल्मों की फेहरिश्त भी बहुत लम्बी थी | हम इसे इस तरह से भी समझ सकते हैं कि ईसाईयत और लोकतंत्र के बड़े आदर्शों वाले उस देश में इन्हें मनुष्य मानने का प्रचलन तक नहीं था | इनके बारे में ऐसी धारणा थी कि ईश्वर ने इन्हें श्वेत लोगों की सेवा करने के लिए ही इस दुनिया में भेजा है | और फिर यह भी कि अश्वेत लोग ऐसे नहीं होते, जिन पर धर्म और लोकतंत्र के महान कानूनों को लागू किया जाए |
उन्हें एक तरह से संपत्ति के रूप में देखा जाता था | जिस समय तक वे इस रूप में उपयोगी होते थे, उन्हें जीने की सुविधा दी जाती थी | और अनुपयोगी होते ही उन्हें जीवन से बाहर से फेंक दिया जाता था | मारपिटाई, महिला दासों के साथ यौनउत्पीड़न, उन्हें सामान की तरह मंडी में बेचनाखरीदना और प्रतिरोध करने पर फांसी दे देना जैसे घटनाएं सामान्यतया प्रचलन में थीं | यूरोप और अमेरिका की चकाचौंध देखकर मुग्ध होने वाले लोगों को यह जरुर जानना चाहिए कि इन दोनों महाद्वीपों की बुनियाद किन रक्तिम आधारों पर निर्मित की गयी है | इन्हें बनाने में एक तरफ दुनिया के प्राकृतिक संशाधनों को लूटा गया है और दूसरी तरफ अपनी सुविधाओं के लिए दुनिया के नागरिकों की बलि चढ़ाई गयी है | इस औद्योगिक क्रान्ति की चमक में लाखों लोगों की खूनी शहादत भी शामिल है |
आईये फिल्म की तरफ लौटते हैं | सन 1841 में सोलोमन नार्थपनाम का एक अफ्रीकी अश्वेत आदमी न्यूयार्क के एक ईलाके में अपने परिवार के साथ ख़ुशीख़ुशी रह रहा होता है | वह अमेरिका में निवास कर रहे उन चन्द खुशनसीब लोगों में से एक हैं, जो अफ्रीकी अश्वेत होते हुए भी दासताके नरक से मुक्त है | लेकिन उसकी खुशनसीबी उस समय जाती रहती है, जब उसे धोखे से शराब पिलाकर अपहृत कर लिया जाता है और जार्जिया राज्यका प्लाटनामक दास बताकर न्यू आरलेन्सराज्य में बेच दिया जाता है | वह लगातार यह बताता है कि उसके साथ धोखा हुआ है, और वह एक स्वतंत्र आदमी है लेकिन उसकी गुहार व्यर्थ हो जाती है | इसके बाद फिल्म प्लाटके बहाने उन अमानवीयताओं को चित्रित करती है, जिसमें वहां की अश्वेत आबादी पिसती रहती है | हलाकि प्लाटका मालिक थोड़ा अच्छा आदमी है, लेकिन इस अच्छा होने का मतलब यह नहीं है कि वह उसे आजाद कर दे | बल्कि यह कि वह उस पर थोडा कम जुल्म ढाता है, और कभीकभी उसकी बात भी सुनता है | परिस्थितिवश जब उसे प्लाटकी जरुरत नहीं रह जाती, तो वह उसे दूसरे व्यक्ति को बेच देता है | ‘प्लाटउससे दया की भीख मांगता है, तो वह कहता है कि उसके लिए वह एक संपत्ति है और वह अपनी सम्पति को यूँ ही नहीं जाने दे सकता है |
नए मालिक के यहाँ प्लाटका सामना भयानक क्रूरताओं से होता है | उसके साथ रहने वाले और दासभी उसी चक्की में पिसते रहते हैं, जिसमें कि प्लाट’ | काम कम करने पर कोड़े लगाना और महिला दासों के साथ बलात्कार करना तो जैसे रोजदिन का काम है | बाद में एक साथी कनेडीयाई मजदूर की मदद से प्लाटअपने राज्य में यह सन्देश भिजवाने में कामयाब रहता है कि उसे यहाँ पर अपहृत करके दासतामें धकेल दिया गया है | वह आजाद होकर ख़ुशीख़ुशी अपने घर लौट आता है |
फिल्म कई एक दृश्यों में बहुत प्रभावकारी है, जिनमें से दोतीन का जिक्र करना यहाँ आवश्यक होगा | एक जगह जहाँ प्लाटको खरीदकर लाया जाता है, एक महिला दास भी अपने बच्चों के साथ लायी गयी होती है | वह चाहती है कि उसे उसके बच्चों के साथ ही रखा जाए | मतलब एक ही व्यक्ति उसको और उसके बच्चों, दोनों को खरीदे | जबकि उस समाज में ऐसी संवेदनाओं के लिए बिलकुल भी जगह नहीं | उसे अपने बच्चों के साथ जिस दृश्य में अलग किया जाता है, वह इतना कारुणिक होता है कि उसे बेचने वाला भी असहज हो जाता है | वह प्लाटको आदेशित करता है कि इस रुदन को ढकने के लिए वह वाइलिन बजाना आरम्भ कर दे | चीत्कार के मध्य वायलिन की धुन हृदयविदारक दृश्य उत्पन्न करती है | एक दूसरे दृश्य में प्लाटका अपने साथी श्वेत व्यक्ति के साथ झगडा हो जाता है | वह श्वेत अपने साथियों की मदद से प्लाटको फांसी दे देना चाहता है कि अचानक उसके मालिक का आदमी देख लेता है | वह प्लाटके गले में डाला हुआ फंदा छोड़कर भाग जाता है | ‘प्लाटके हाथ पीछे बंधे हुए हैं, गले में फंदा कसा हुआ है, पैर किसी तरह जमीन पर बस लहराते हुए टिक भर पा रहे हैं | लेकिन किसी भी अन्य व्यक्ति के पास यह साहस नहीं है, कि वह जाकर उस रस्सी की काट दे | उसको काटने के लिए मालिक के आने का इन्तजार किया जाता है | साथी अश्वेत अगलबगल में उसी रूटीन के साथ अपना काम कर रहे होते हैं, दुनिया उसी सामान्य तरीके से चल रही होती हैं, और प्लाटतब तक घर के बाहर एक पेड़ से लटका अपनी जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहा होता है, जब तक उसका मालिक आकर रस्सी को काट नहीं देता | और वह भी किसी हमदर्दी के कारण नहीं, वरन इसलिए कि उसे प्लाटको खोने में आर्थिक नुकसान है |
यह दृश्य इतने बढ़िया एंगिल से लांग और क्लोज शाट्सके जरिये फिल्माया गया है, कि दर्शक इस बात के लिए बेताब होने लगता है कि कोई तो उसकी रस्सी काट दे | तीसरे दृश्य में एक अश्वेत महिला दास को उसका मालिक सजा देता है | कोड़े खाने की सजा | लगाने का काम  प्लाटसे कराया जाता है | महिला दास को नंगा करके एक पेड़ से बाँध दिया जाता है, जिसके पीठ पर कोड़े बरसाए जाने हैं | अपने निर्दोष साथी पर कोड़े बरसाने में प्लाट की रूह कापने लगती है | लेकिन वह ना नहीं कर सकता | उसे वह अमानवीय काम करना ही पड़ता है | लेकिन उसके मालिक को लगता है कि प्लाटजोर से कोड़े नहीं लगा पा रहा है, तो वह स्वयं कोड़े बरसाने लगता है, जब तक कि वह महिला दास बेहोश होकर जमीन पर गिर नहीं जाती | ऐसे अनेक दृश्य उस दौर के समाज की गवाही देते हैं, जिसमें एक तरफ तो इसको करने वाले लोगों के दिलोदिमाग में रंचमात्र का शिकन या अपराधबोध तक नहीं होता और दूसरी ओर इसको सहने वाले लोगों की परेशानियों का कोई अंत ही नही |
इस फिल्म को देखते हुए आप पापकार्ननहीं खा सकते हैं | यह आपको बेचैन करती है, व्यथित करती है और मथती चलती है | उस व्यवस्था के प्रति, उस समाज के प्रति, उस ईश्वर के प्रति और इंसान के उस दिमाग के प्रति भी, जिसमें ऎसी अमानवीयताएं जन्म लेती हैं और जिससे खुराक ग्रहण करती हैं | फिल्म उस दौर की पूरी मनःस्थिति को बताती है जिसमें अश्वेत लोगों को इतना अकेला कर दिया जाता है कि वे भी यही मानने लगते है कि उन्हें ईश्वर ने इसी अमानवीय कार्य के लिए इस धरती पर भेजा है | उन्हें जरा भी इस बात का अवकाश नहीं दिया जाता है कि वे इससे निकलने का प्रयास करें | फिल्म को देखकर सामान्यतया यह कहा जा सकता है, कि अकादमी ने इस फिल्म को पुरस्कृत करके साहसिक कार्य किया है, और अमेरिका को अपने भीतर झाँकने का एक अवसर भी दिया है |  
लेकिन इस सामान्य नजर से जैसे ही हम विश्लेष्णात्मक दृष्टि की तरफ पहुँचते हैं, इसमें कई पेंच फंसते हुए दिखाई देने लगते हैं | अकादमी में श्वेत लोगों का बर्चस्व रहा है, जिनकी भावनाएं उस देश में कुछ इस तरह से विकसित की गयी हैं कि वे अपने भीतर झाँकने की ईजाजत ही नहीं देती | बेशक वे जापान में परमाणु बम गिराने पर आहत नहीं होतीं, वे वियतनाम, ईराक और अफगानिस्तान में लाखों लोगों के नरसंहार पर भी साबुत बची रह जाती हैं, लेकिन इन विषयों पर फिल्म बनाने और उन फिल्मों को पुरस्कृत करने पर जरुर आहत हो जाती हैं | इसलिए हालीवुड में इन विषयों पर फिल्मों के बनने और अकादमी द्वारा उन्हें पुरस्कृत किये जाने की एक सीमा रेखा रही है | आस्कर विजेता फिल्मों की सूची देखकर आप अकादमी की उस सीमा रेखा को भी चिन्हित कर सकते हैं | मसलन दासता आधारित फिल्मों के लिए अकादमी के सामने गान विथ द विंडएक सेट उदाहरण है | इसमें अकादमी की सूची भी समृद्ध हो जाती है, और श्वेत लोगों की भावनाएं भी आहत नहीं होतीं |
यह अनायास नहीं है कि अकादमी को किसी अश्वेत कलाकार को पुरस्कृत करने में गान विथ द विंडके बाद लगभग पचास साल का समय लग जाता है | और दासताआधारित फिल्म को पुरस्कृत करने में 86 साल | जबकि हालीवुड की उसी फिल्मइंडस्ट्री में रूट्स’ ‘ग्लोरी’ , ‘एमिस्टेड’, ‘बिलव्ड’ ,और जैन्गों अनचेंज्डजैसी दासताआधारित शानदार फ़िल्में बनती रही हैं | ‘ग्लोरीमें पचास साल बाद कोई अश्वेत कलाकार पुरस्कृत होता है, तो इसलिए कि फिल्म यह बताती है कि अश्वेत लोग अपने ऊपर हुयी ज्यादतियों को भूलने के लिए तैयार हैं | ‘एमिस्टेडमें पुरस्कार भी मिलता है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति एडम्स के चरित्र को और बिलव्डमें कास्ट्यूम डिजाइनिंग को | वहीँ जैन्गो अनचेंज्डका सामना जीरो डार्क थर्टीऔर आर्गोजैसी अमेरिकी मानसिकता को तुष्ट करने वाली फिल्मों से होता है, सो उसके पुरस्कृत होने का सवाल ही नहीं उठता |
अकादमी की इस मानसिकता के बीच यदि फिल्म ’12 इयर्स ए स्लेवपुरस्कृत हो जाती है, तो इसके अर्थों को समझना जरुरी है | पहला कारण तो यह है कि अकादमी अपने ऊपर लगने वाले आरोपों का जबाब देना चाहती है कि उसके पास अपने भीतर झाँकने का साहस नहीं है | और दूसरा कारण यह कि उसकी नजर में यह फिल्म श्वेत लोगों की भावनाओं का खयाल रखती है | फिल्म में दोतीन प्रस्थापनाएं ऐसी ही हैं | एक तो यह कि अश्वेत लोग भी अमेरिका के आजाद बाशिंदे थे, और उनका जीवन भी किसी आम अमेरिकी जैसा ही सुखमय और बेहतरीन था | दूसरा यह कि श्वेत लोगों के सहयोग से ही ऐसे लोग दास प्रथा से बाहर निकले | तीसरा यह कि वहां की व्यवस्था न्यायप्रिय थी, जो गलती से दासतामें धकेल दिए गये दासों का खयाल रखती थी | और सबसे बढ़कर फिल्म का सुखान्त एंगिल, कि जिसमें दर्शक उस विपदा के बीच से हंसता हुआ अपने घर वापस आता है |
हकीकत में हालात इससे काफी कठिन और बीभत्स थे | दासता गलती से थोपी हुयी इक्कादुक्का घटना नही थी, वरन सोचीसमझी एक नीति थी, जिसमें दूसरे के श्रम को बंधक बनाकर अपने लिए सुविधाएँ जुटाई जाती थी | 1841 के अमेरिका में अश्वेतों की नब्बे प्रतिशत से अधिक आबादी दासता का नरक झेल रही थी | यह कोई अपवाद या कि गलती से हो गयी कार्यवाई नहीं थी, वरन उस समूचे अमेरिकी समाज के विवेकच्युत और पतनशील होने की दास्तान थी | उसे समाप्त करने के लिए कितने संघर्ष हुए, और कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, फिल्म इस विषय पर मौन साधे हुए ख़त्म हो जाती है | इस गंभीर मसले को अमेरिकी श्वेत दर्शकों के लायक बनाने में यह फिल्म अपनी दिशा से भटक सी गयी है | अंत आतेआते पूरा मामला इतना रिड्यूसहो जाता है कि दर्शक इतिहास की उस दारुण कथा के अंत में ख़ुशीख़ुशी अपने घर लौटता है | जाहिर है, इतिहास का यह एकांगी सच इसलिए अकादमी की पसंद बन सका | सच तो ये है कि ’12 इयर्स ए स्लेवके पुरस्कृत होने से अकादमी का ही मान बढ़ा है, जिसने अपनी लगातार गिरती हुयी विश्वसनीयता को थोड़ा सँभालने की कोशिश की है |
प्रस्तुतकर्ता
रामजी तिवारी
बलिया, .प्र.
मो.. 09450546312  

 

samved

साहित्य, विचार और संस्कृति की पत्रिका संवेद (ISSN 2231 3885)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Back to top button
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x